Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

अफवाहों पर ध्यान ना दें, अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म भरने घर-घर जाएंगे सरकारी प्रतिनिधि : सीएम

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अन्नपूर्णा योजना को लेकर चल रही आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हुए कहा है कि फॉर्म भरने के लिए सरकारी प्रतिनिधि प्रत्येक लाभार्थी के घर जाएंगे। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलने का भरोसा रखने की अपील की।

30 May 2026

अफवाहों पर ध्यान ना दें, अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म भरने घर-घर जाएंगे सरकारी प्रतिनिधि : सीएम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अन्नपूर्णा योजना को लेकर चल रही आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हुए कहा है कि फॉर्म भरने के लिए सरकारी प्रतिनिधि प्रत्येक लाभार्थी के घर जाएंगे। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलने का भरोसा रखने की अपील की।

शनिवार सुबह बिधाननगर स्थित एक अस्पताल में आयोजित गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना के तहत पहले चरण की राशि आगामी बुधवार को लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “फॉर्म भरने के लिए लोगों के घर-घर सरकारी प्रतिनिधि जाएंगे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराएंगे। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा।”

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि योजना की राशि वास्तविक लाभार्थियों तक ही पहुंचे। उनके अनुसार, अपात्र व्यक्तियों या पुरुषों को इस योजना का लाभ न मिले, इसके लिए आवश्यक जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि, विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में अन्नपूर्णा योजना शुरू करने का वादा किया था। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह तीन हजार रुपये देने की घोषणा की गई थी। सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार ने योजना का आवेदन पत्र जारी किया है।

हालांकि, 11 पृष्ठों के आवेदन पत्र में भूमि संबंधी दस्तावेजों से लेकर परिवार के सदस्यों के बैंक संबंधी विवरण तक कई जानकारियां मांगे जाने के कारण कुछ लोगों ने इसे जटिल बताया है। कई लोगों का कहना है कि यह प्रक्रिया अन्य सामाजिक सहायता योजनाओं की तुलना में अधिक विस्तृत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार संकल्प पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और अन्नपूर्णा योजना भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सरकार के अनुसार, 25 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। हालांकि, आयकरदाता, सरकारी कर्मचारी, नियमित वेतनभोगी तथा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं इसके दायरे में नहीं आएंगी।

योजना के आवेदन पत्र में परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी गई है। इसी कारण कुछ वर्गों की ओर से आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग भी उठी है।

हालांकि, इससे पहले मंत्री अग्निमित्रा पाल भी आवेदन प्रक्रिया को लेकर लोगों को आश्वस्त कर चुकी हैं। अब मुख्यमंत्री ने भी योजना को लेकर पैदा हुई शंकाओं को दूर करने का प्रयास किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अफवाहों पर ध्यान ना दें, अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म भरने घर-घ
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अन्नपूर्णा योजना को लेकर चल रही आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हुए कहा है कि फॉर्म भरने के लिए सरकारी प्रतिन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News